बस्तर: उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के दो युवकों से गांजा बरामद, जेल
गांजे की लागत 1लाख 40 हजार आंकी गई है

धर्मेंद्र महापात्र, जगदलपुर। बस्तर थाने में एक हौंडा सिटी कार में सवार दो युवकों से 28 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजे की कीमत 1लाख 40 हजार बताई जा रही है। बस्तर पुलिस के अनुसार जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर उक्त गांजे का परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बस्तर के मुख्य मार्ग पर गोल्डन कलर की होंडा सिटी क्रमांक सीजी 07-7507 को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 2 बोरों में 28 किलो गांजा पाया गया। गांजा दो आरोपियों द्वारा रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दो आरोपी राकेश सरकार और संजय कुमार साना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। राकेश सरकार उधमसिंह नगर उत्तराखंड और संजय कुमार साना पीलीभीत उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 1लाख 40 हजार आंकी गई है। पुलिस ने हौंडा सिटी कार को भी जप्त कर लिया है।