बस्तर के नारायणपुर में CAF कमांडर की जवानों पर फायरिंग, 2 की मौत, 1 जख्मी
1 जख्मी जवान रायपुर भेजा गया

धर्मेन्द्र महापात्र, जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में अमदई घाटी CAF कैंप में वाद विवाद के बाद असिटेंड कमाण्डेन्ट ने जवानों पर फायरिंग कर दी। दो जवानों की मौत हे गई जबिक एक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।
यह घटना अमदई CAF 9 वी बटालियन कैंप की है।
बताया जाता है कि बीती रात किसी बात को लेकर जवानों के बीच विवाद हो गया-विवाद इतना बढ़ा किअसिसटेंड कमाण्डेन्ट घनश्याम कुमेटी निवासी अम्बागढ़ चौकी राजनांदगांव ने अपनी सर्विस रायफल से साथी जवानों पर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की दी।
गोली लगने से मौके पर ही 2 जवान रामेश्वर साहू निवासी चारामा जिला कांकेर और बिंदेशर साहनी निवासी जशपुर ने दम तोड़ दिया जबकि 1 जवान लछुराम प्रेमी बुरी तरह से घायल हो गया है।
जवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। बस्तर आईजीपी सुंदर पी ने घटना की की पुष्टि की है। आमादई घाटी छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में आता है।
बता दें कि इसी साल बस्तर में जनवरी और दिसबंर में कैंपों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना में आधा दर्जन से ज्यादा जवानें ने जान गवाई।
बता दें कि जनवरी बीजापुर जिले के फरसेगढ़ इलाके में एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलीबारी में CAF का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि हमला करने वाला जवान तथा 1 अन्य जवान घायल हुआ।
इस घटना का कारण भी जवानों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होना था।
इसी तरह 4 दिसंबर को नारायणपुर जिले के कड़ेनार स्थित आइटीबीपी कैंप में तैनात आईटीबीपी के जवानों के बीच फायरिंग हुई। किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद स्थिति इतनी बेकाबू हो गई के एक जवान ने साथियों पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। कैंप में जवानों के बीच हुई इस फायरिंग में 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।