Video:मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सल कमांडर मारा गया

मुठभेड़ में DRG जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सल कमांडर वेट्टी हूंगा को मार गिराया

धर्मेन्द्र महापात्र, दंतेवाड़ा| बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में DRG जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सल कमांडर वेट्टी हूंगा को मार गिराया| घटनास्थल से लाश समेत हथियार और विस्फोटक बरामद किये गए हैं|  दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के गादम और जंगमपाल के जंगलों में DRG के जवान और कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हुई|  यह मुठभेड़ रविवार दोपहर 2 बजे हुई|

मुठभेड़ में एक लाख के इनामी  नक्सल कमांडर वेट्टी हूंगा को DRG जवानों ने ढेर कर दिया|

नक्सलियों की ओर से फायरिंग थमने के बाद सर्चिंग की गई|

जिसमें घटनास्थल से मारे गए नक्सल कमांडर  की लाश समेत  2 kg आईईडी , 1नग 8mm पिस्टल , एक भरमार , नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की है|

मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियो के मारे जाने का भी दावा कर रही है|

पुलिस के मुताबिक मारा गया नक्सली शीर्ष कमांडरों में गिना जाता था| वह कई हमलों में शामिल था| पुलिस को उसकी तलाश थी|

उधर बीजापुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बीजापुर गीदम नेशनल हाइवे पर मिनगाछल नदी किनारे निर्माणाधीन (देखें वीडियो) इंटेकवेल निर्माण में इस्तेमाल 2 जेसीबी, एक ट्रैक्टर, दो एंजाक्स को नक्सलियों ने जला दिया|  सीआरपीएफ मौके पर पहुँच गई है|

इंटेकवेल निर्माण में इस्तेमाल 2 जेसीबी, एक ट्रैक्टर, दो एंजाक्स को नक्सलियों ने जला दिया

बता दें बस्तर में 3 अप्रैल को बीजापुर जिले में  मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत हुई थी| 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया था| कोबरा  जवान राकेश्वर लापता था जिसे नक्सलियों ने बंधक बना लिया था| बाद में इस जवान को नक्सलियों ने रिहा भी कर दिया|

संबंधित पोस्ट

Video:कोंडागांव मुठभेड़ में मारे गये 2 नक्सली पर था 5-5 लाख का इनाम

कोंडागांव : मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गये, शव और हथियार बरामद

Video:DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, ईनामी महिला नक्सली पायके वेको ढेर

कश्मीर में मुठभेड़, सेना ने मारे 3 आतंकवादी

दंतेवाड़ा पुलिस को मिली सफलता,इनामी नक्सली सहित दो नक्सली गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए, शव-हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने किया 7 नक्सल कैम्प ध्वस्त

बस्तर:  ब्लास्ट के बाद मुठभेड़, जवान जख्मी, एक नक्सली मारा गया

दंतेवाड़ा: चार इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

लोन वर्राटू अभियान: दंतेवाडा में 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ के दौरान नक्सल आईइडी ब्लास्ट में एक जवान जख्मी