दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई
आयते मांडवी पर 5 लाख और विज्जे मरकाम पर 2 लाख का इनाम घोषित था

दंतेवाड़ा| बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में कलेपाल और काकारी के जंगलों में नक्सलियों और फ़ोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में 2 वर्दीधारी इनामी महिला नक्सली मारी गई हैं|
जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन पर निकली डीआरजी की टीम के साथ कुआकोंडा इलाके के कलेपाल और काकारी के जंगलों मुठभेड़ हो गई| दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद डीआरजी के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुये|
मौके पर सर्चिंग किये जाने पर 2 वर्दीधारी इनामी महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया है|
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते बताया की मारे गये वर्दीधारी इनामी दोनों नक्सली महिला कैडर है| जिनकी पहचान आयते मांडवी निवासी जबेली थाना अरनपुर मलांगीर एरिया कमेटी मेंबर और विज्जे मरकाम निवासी पामेड़ मिलिट्री इंटेलिजेंस मेंबर के तौर पर हुई है|
आयते मांडवी पर 5 लाख और विज्जे मरकाम पर 2 लाख का इनाम घोषित था|दोनों शव बरामद कर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है|
बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है|