नक्सलियों ने दी महीने भर पहले अगवा आरक्षक की हत्या सूचना

कांकेर। नक्सलियों ने महीने भर पहले कांकेर जिले के अगवा आरक्षक मनोज नेताम की हत्या किये जाने की सूचना दी है| उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते यह हत्या करने की बात कही है|
बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कोडेकुर्सी थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक मनोज नेताम की नक्सलियों ने हत्या कर दी | यह सिपाही 28 अप्रैल को अपनी ड्यूटी पर निकला था और इस दौरान नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया था|
मनोज नेताम की बाइक जंगल में मिली थी| जहां ये बाइक मिली थी, वो राजनांदगांव का मानपुर जिला है, जो कांकेर से सटा है|
बता दें कि शुरू से अपहरण के पीछे नक्सल हाथ का अंदेशा जताया जा रहा था| तब नक्सलियों की ओर से भी कोई सुचना नहीं आई थी जैसा कि वे मिडिया को देते रहे हैं| वे शव के साथ पर्चे भी छोड़ते रहे हैं|
नक्सलियों के आर के बी डिविजन के प्रवक्ता विकास द्वारा जारी प्रेस नोट में जवान मनोज नेताम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हत्या कर देने की बात कही है।
नक्सलियों ने अपने पर्चे में कहा है कि सुरक्षा वजहों से जवान की हत्या की जानकारी वे देर से दे रहे हैं, साथ ही परिजनों को मनोज का शव नहीं दे पाने की बात कही है।