बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके से तस्वीरें दिल दहला देने वाली

बीजापुर| बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके से तस्वीरें दिल दहला देने वाली आ रही हैं|घटनास्थल पर ख़ौफ़नाक मंजर नजर आ रहा है|
कल यहाँ हुए नक्सली हमले में शहीद 20 जवानों के शव बरामद हो गए हैं| इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने की है|
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 20 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है जैसे जैसे मामलों में जानकारी मिलेगी आगे वे जानकारी देँगे।
पहले प्राथमिकता जवानों के शवों के मुख्यालय पहुँचाना है|
दूसरी तरफ सूत्र बता रहें है कि शहीद जवानों की संख्या और बढ़ सकती है|
ग्राउंड जीरो पर आसमान से UAV के माध्यम से पुलिस पैनी नज़र बनाई हुई है|
तर्रेम इलाके से आ रही तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं|
मैदानी इलाके में हुई ज़बरदस्त मुठभेड़ में DRG और CRPF के जावानों की लाशें चारों तरफ बिखरी पड़ी थी जिन्हे साथी जवानों ने बरामद किया है|
जवानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े तक निकाल कर नक्सली अपने साथ ले गए है| घटनास्थल पर ख़ौफ़नाक मंजर नजर आ रहा है|
बता दें बीजापुर तर्रेम इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है|