बिलासपुर: शादी का झांसा देकर देह शोषण, दोनों आरोपी गिरफ्तार
शादी करने की बातें कहकर विश्वास में लेकर देह संबंध बनाते रहे

बिलासपुर| बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना इलाके में शादी का झांसा देकर देह शोषण के दो मामलों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
पुलिस के अनुसार 3 साल पहले पेंड्रा निवासी योगेश रजक की , पीड़ित युवती से जन पहचान पहचान एक रिश्तेदार के घर पर हुई थी| फिर दोनों में अक्सर मोबाईल पर बातें होने लगीं| दोनों एक दूसरे के करीब आते गये|
इसी दौरान योगेश ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए उसके साथ देह संबंध बनाया| वह शादी करने की बातें कहकर उसे विश्वास में लेता रहा और देह संबंध बनाता रहा|
पीडिता ने जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो बातचीत बंद कर दी| फ़ोन पर भी संपर्क तोड़ दिया| जिसके बाद वह पुलिस में मामला दर्ज कराया |
युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है।
मस्तुरी थाना इलाके के ही एक अन्य शादी का झांसा देने के मामले में पीडिता तलाकशुदा महिला है| साल भर पहले उसकी जन पहचान कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी जितेंद्र कुमार धीवर से हुई थी|
धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी इस दौरान एक दिन जितेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने स्वीकार कर लिया| इसके बाद वह वह यहाँ आकर उसके साथ रहने लगा|
करीब माह भर सके घर पर साथ रहा और इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाया|
बाद में वह चिरमिरी चला गया और बातचीत कम कर दिया| हालाकि वह कभी-कभी मिलने चला आता था|
उसने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो संपर्क तोड़ दिया और अपना फ़ोन भी बंद कर दिया|
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी जितेंद्र को चिरमिरी से गिरफ्तार किया|