भतीजा–भतीजी की हत्या कर चाचा ने लगा ली फांसी

जांजगीर-चाम्पा| चाचा ने अपने भतीजा–भतीजी की निर्मम हत्या कर लगा फांसी ली| बताया गया कि बड़ा भतीजा 2 साल पहले अपनी चाची को भगा ले गया था जिसके बाद से वह रंजिश रखता था| घटना जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों गांव की है| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की  तफ़्तीश जारी है|

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों गांव में 19 साल की युवती और उसके 9 साल के भाई की हत्या के बाद आरोपी शख्स ने भी पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली|

पामगढ़ थाना के प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि 19 साल की युवती और 9 साल के लड़के की हत्या हुई है| दोनों भाई-बहन हैं|

दोनों भाई-बहन की हत्या लोहे की रॉड से मार-मार कर की गई है| आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर युवती की आंख भी फोड़ दी|

हत्या के बाद आरोपी मनीष नामक इस ग्रामीण ने भी पेड़ पर फांसी लगा ली|

बताया गया कि मनीष से दोनों मृतकों के पारिवारिक चाचा का रिश्ता था|

थाना प्रभारी श्री टण्डन ने बताया कि मृतक युवती का बड़ा भाई, मनीष की पत्नी को 2 साल पहले भगाकर ले गया था| उसी समय से दोनों परिवार के बीच अक्सर विवाद होता था| इसी बात को लेकर आरोपी मनीष, रंजिश रखता था|