25 लाख की फिरौती मांगने वाले बैंगलुरू के अपहरणकर्ता रायपुर से गिरफ्तार

9 साल के मासूम के अपहरण और हत्या के हैं आरोपी

रायपुर | बैंगलुरू से फरार अपहरणकर्ताओं को रायपुर पुलिस के सहयोग से बेंगलुरु पुलिस ने धर दबोचा है। राजधानी के मठपुरैना क्षेत्र के मोती नगर में ये आरोपी छुपे हुए थे। जहां से आरोपी मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया।

मामला बेंगलुरु हेपागुड़ा थाना अंतर्गत 9 साल के बच्चे के अपहरण का है। आरोपी  अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार को कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्टर के बेटे को अपहरण किया था। जिसके बाद 25लाख की फिरौती कांट्रेक्टर से मांगी गई थी। साथ ही समय पर फिरौती की राशि ना देने पर आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता के FIR पर  बेंगलुरु पुलिस ने छानबीन शुरू की। CCTV फुटेज की जाँच और मोबाइल ट्रैक करने से लोकेशन रायपुर का मिला। 

बेंगलुरु की पुलिस आज रायपुर पहुंची और SSP अजय यादव से मिलकर राजधानी के पुलिस की सहायता से अपहरणकर्ताओं के ठिकाने पर पहुंची। जहां से तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी अपहरणकर्ताओं ने पूछताछ में बताया की 25 लाख फिरौती की रकम में देरी के कारण उन्होंने मासूम की हत्या कर दी है। आरोपियों को रायपुर के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर बेंगलुरु भेजा जा रहा है।