बिलासपुर: किशोरी को ब्लेकमेल कर दो महीने से रेप, दो सिपाही गिरफ्तार
नाबालिग को उसके ब्वायफ्रेंड के साथ देख उजागर कर देने की धमकी देते थे

बिलासपुर| बिलासपुर पुलिस ने किशोरी को ब्लेकमेल कर रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कर दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है| एस पी ने दोनों सिपाहियों कर निलम्बित कर दिया है| बताया गया कि नाबालिग युवती को उसके ब्वायफ्रेंड के साथ देखकर इसे उसके परिजनों तक उजागर कर देने की धमकी देकर 2 माह से घर बुलाकर रेप करते थे|
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सिपाहियों के नाम देवानंद केवट और वीरेंद्र राजपूत है जो सरकंडा थाने में पदस्थ हैं|
आरोप है कि दोनों कांस्टेबल लड़की को घर बुलाते और फिर डरा धमकाकर ब्लेकमेल कर रेप करते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की, जिसके बाद आरोप सही मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि पीडिता नाबालिग युवती को कुछ दिन पहले उसे उसके पुरुष मित्र के साथ पकड़ा था| नाबालिग युवती का मोबाइल नंबर लेकर दोनों को डरा धमकाकर छोड़ दिया।
मगर कुछ दिन बाद ही दोनों सिपाहियों ने पीडिता को फोन करना शुरू दिया। पुरुष मित्र के साथ पकड़े जाने की घटना की जानकारी उसके परिजनों तक देकर उजाकर कर देने की धमकी देकर ब्लेकमेल कने लगे, फिर दोनों उसे अपने पास बुलाने लगे और रेप करने लगे।
दो महीने तक दोनों सिपाहियों की यह घिनोनी करतूत चलती रही| परेशान होकर पीडिता ने सरकंडा थाना में इसकी शिकायत कर दी। चूँकि ये दोनों सिपाही इसी थाने में पदस्थ थे पीडिता पर मामला वापिस लेने का दबाव बनाने लगे|
आखिरकार दो महीने के बाद दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है| एस पी ने दोनों सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है |