भाजपा सांसद का रसोइया नहा रही शिक्षिका का बना रहा था वीडियो, गिरफ्तार
स्मार्ट फ़ोन बरामद, आरोपी रिमांड पर जेल भेजा गया

जांजगीर| जांजगीर-चांपा लोकसभा के भाजपा सांसद गुहाराम अजगले का रसोइया नहा रही पड़ोसी शिक्षिका का वीडियो बनाते पकड़ा गया| पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है|
बता दें कि जांजगीर के शिवराम कॉलोनी में भाजपा सांसद गुहाराम अजगले ने हाल ही में किराये में एक मकान लिया है ताकि प्रवास पर यहीं अपने क्षेत्र के लोगों से मिल सकें| उनके कार्यकर्ताओं को भी यहाँ रहने में दिक्कत न हो| इस मकान में यह आरोपी युवक रहकर खाना बनाता है|
उनके पड़ोस में ही एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका रहती है|
पुलिस में की गई शिकायत में पीडिता ने कहा है कि आज सुबह जब वह नहा रही थी आरोपी दिलीप साहू चुपके से घर में दाखिल हो गया और बाथरूम के वेंटिलेटर साइड से वीडियो बनाने लगा| फ़्लैश लाइट से उसे इसका अहसास हुआ और उसने अपनी सहेलियों को आवाज दी| उनके पहुचने के दौरान वह भाग गया| उसने भागते हुआ दिलीप को पहचान लिया|
पीडिता के मुताबिक वह अक्सर उसे बुरी नजर से देखता था| स्कुल आते जाते पीछा करता था| कई बार अश्लील इशारे किये थे| लेकिन उसने नजरंदाज किया|
पीड़िता की रिपोर्ट पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी दिलीप साहू निवासी ग्राम घरजरा, थाना सरसीवां जिला बलौदाबाजार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला कायम किया|
बताया जाता है कि शिक्षिका के शोर मचाने पर वह पास ही दूसरे के घर में छिप गया, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
आरोपी दिलीप साहू के पास से स्मार्ट फ़ोन बरामद कर पंचनामा बनाकर जब्त किया गया|
आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे रिमांड पर भेजा गया|
स्मार्ट फ़ोन की आम लोगों की पहुँच से सायबर अपराध बढ़ गया है | वीडियो -फोटो बनाकर ब्लेकमेल के सामने आने लगे हैं|