ओडिशा में बरामद जाली नोट रायपुर में छपे, सरगना इंजीनियर निकला

जांजगीर। ओडिशा में छत्तीसगढ़ की कार से बरामद करीब 8 करोड़ के जाली नोट मामले का सरगना आरकेएम पॉवर प्लांट का इंजीनियर निकला। उसके दो एनी साथी भी पॉवर प्लांट में काम करते थे| इन लोगों ने जाली नोट की छपाई राजधानी रायपुर के एक मकान में रहकर की थी|

जांजगीर एसपी पारुल माथुर के मुताबिक मुख्य आरोपी रविन्द्र मनहर डभरा आरकेएम पॉवर प्लांट में इंजीनियर था। वहीं अन्य  2 आरोपी के नाम विजय बर्मन और मनहरण जानहर है। ये दोनों भी आरकेएम पॉवर प्लांट में काम करते थे।

बताया गया कि मुख्य आरोपी रविन्द्र मनहर ने 6 माह पहले अपनी पत्नी को रायपुर भेज दिया था| जहाँ वह किराये के माकन में रहती थी, अभी माह भर पहले रविन्द्र रायपुर आकर रहने लगा था| इस दौरान जाली नोट छापे गये|

एसपी पारुल माथुर ने बताया कि ओडिशा पुलिस एक-दो दिनों में रायपुर आएगी| मामले को लेकर उनकी कोरापुट एसपी से बात हुई है|

बता दे पकडे जाने के बाद रविन्द्र मनहर ने छपाई में इस्तेमाल प्रिंटर को जला देने की बात कही थी| ओडिशा पुलिस को उम्मीद है कि इससे सम्बंधित अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की तह तक पंहुचा जा सकेगा|

देखें विडिओ कल कोरापुट पुलिस ने छत्तीसगढ़ की कार से  करीब  8 करोड़  के जाली नोट बरामद किये   रायपुर से नकली नोट लेकर जा रहे कार सवार 3  युवक के जांजगीर चांपा निवासी होने की बात सामने आई थी| ये छग के रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 04 – LS- 0545 की फोर्ड फिगो कर में 04 सुटकेस  में 5 सौ रूपये के जाली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे|

कोरापुट पुलिस ने इनका  वाहन,05 मोबाइल कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके आईडी प्रूफ के अलावा 35 हजार नगद भी जब्त किया था |

बता दें छत्तीसगढ़ के  कोरबा, सरगुजा, महासमुंद और जांजगीर जिले में नकली नोट के मामले हाल ही में सामने आ चुके हैं|

संबंधित पोस्ट

Viral Video:थानेदार और एएसआई को रिश्वत लेना पड़ा महंगा,एसपी की गिरी गाज

Video:मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख की फिरौती मांगने वाले बैंगलुरू के अपहरणकर्ता रायपुर से गिरफ्तार

बच्चा आशिक के साथ भागी दो बच्चे की मां, दोनों के थे अंतरंग संबंध

नक्सलियों ने दी महीने भर पहले अगवा आरक्षक की हत्या सूचना

Video:कोंडागांव मुठभेड़ में मारे गये 2 नक्सली पर था 5-5 लाख का इनाम

अपने ही करंट के फंदे में फंसकर मारा गया एक शिकारी, 2 साथी गिरफ्तार

Video:DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, ईनामी महिला नक्सली पायके वेको ढेर

सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील कुमार के 3 साथियों की तलाश में पुलिस

लॉकडाउन में फर्जी अधिकारी बन उगाही करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Video:ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस की सख्ती,133 नग चाकू जमा

एक लाख से अधिक के गांजा के सहित रायपुर का आरोपी गिरफ्तार