ओडिशा के कंधमाल में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

तलाशी अभियान जारी, एसपी भी साथ में

भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार नक्सली मारे गए। जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक संयुक्त टीम इस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें चार नक्सली मारे गए।

ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया, “कंधमाल के तुमुदिबांधा में नक्सलियों और एसओजी, डीवीएफ के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। नक्सलियों की ओर से चार लोग मारे गए हैं और कुछ घायल हुए हैं। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। एसपी घटनास्थल पर हैं।”

इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने सफल संचालन के लिए अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को कंधमाल में सफल ऑपरेशन के लिए बधाई। उनकी बहादुरी सराहनीय है। चार नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई है। यह हमारे राज्य को चरमपंथ से मुक्त करने और राज्य में विकास के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।”

(आईएएनएस)

 

संबंधित पोस्ट

Video:कोंडागांव मुठभेड़ में मारे गये 2 नक्सली पर था 5-5 लाख का इनाम

कोंडागांव : मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गये, शव और हथियार बरामद

Video:DRG और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, ईनामी महिला नक्सली पायके वेको ढेर

सोना महापात्रा ने यास तूफान से जूझ रहे ओडिशा के लिए एक नया गाना रिकॉर्ड किया

odisha पारादीप से 320 किमी दूर पहुंचा साइकोन यास

ओडिशा के मजदूर की पत्नी स्टेशन पर मदद मांगती रही, पति ने तड़पते दम तोडा

Video:मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सल कमांडर मारा गया

कश्मीर में मुठभेड़, सेना ने मारे 3 आतंकवादी

ओडिशा का हमलावर नक्सल कमांडर का बीजापुर में समर्पण

ओडिशा ने जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना पर प्रस्ताव पारित किया

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने किया 7 नक्सल कैम्प ध्वस्त

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मुंबई पहुंचा 1.80 टन गांजा जब्त