आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर बुजूर्ग महिला से धोखाधड़ी , 24 हजार पार

महिला ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

बैकुंठपुर। कोरिया जिले की एक बुजूर्ग महिला से राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है| पीडित महिला ने जब अपना खाता चेक करवाया तो उसके खाते में सिर्फ 500रू  बचे मिले जबकि 24 हजार रू उसे धोखा देकर निकाल लिए गए, महिला ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार बैकंठपुर तहसील के ग्राम सलका निवासी शांति बाई के पास गांव के ही गणेश राजवाडे और भंडारपारा निवासी दिनेश नमक युवक आये| महिला से राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर आधार कार्ड ले लिया और उनके दो बार अंगूठा भी लगवाया।

बाद में महिला ने जब अपने नाती से खाते की जानकारी प्राप्त की तौ हैरान रह गई, उसमें मात्र 500 रू की बचे थे, जबकि खाते में से 24 हजार रू गायब थे| उसे गणेश राजवाडे पर शक हुआ|

गणेश से जब पूछा तो उसने बताया कि उसका दोस्त दिनेश पैसा निकाल लिया होगा, एक दो दिन में पैसा वापस कर देगा| पर इसके बाद जिसके बाद वो आज तक उसके पास नही आया,तब महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

गौरतलब है कि इन दिनों नेटबैकिंग के जरीए ग्रामीण क्षेत्रो में अंगूठा लगाकर राशि निकालने का कार्य तेजी से आगे बढ रहा है| परन्तु भोले-भाले ग्रामीण के खाते से अनाप शनाप राशि आहरित कर जाती है बाद में यदि वो राशि की जानकारी लेने आता भी है, तो उसे यह बता चलता कर दिया जाता है कि आप खुद ही निकाले हो।