रायपुर के एक सैलून में महिला कर्मचारी से हुआ दुष्कर्म,तीन आरोपी गिरफ्तार
सैलून संचालक के साथ उसकी पत्नी भी शामिल

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज एक यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। जिसमे सैलून संचालक द्वारा अपने ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला कर्मचारी ने अमलीडीह स्थित स्टाइलिश गुरु सैलून के संचलक उत्तम सेन पर बलात्कार करने का मामला राजेंद्र नगर थाने में दर्ज करवाई है। महिला कर्मचारी ने अपने बयान में सैलून संचालक उत्तम सेन उसके सहयोगी अनिल गुप्ता और उत्तम सेन की पत्नी हिना सेन को इस मामले में लिप्त होना बताया है। उक्त महिला ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई है।
संचालक के घर हुई दुष्कर्म की शिकार
पीड़ित महिला के अनुसार संचालक उत्तम सेन और अनिल गुप्ता अमलीडीह में स्टाइलिश गुरु के नाम से सैलून का संचालन करते हैं. पीड़िता यहां रिसेप्शनिस्ट पद पर काम करती थी. सैलून और संचालक का घर आस-पास जुड़ा हुआ है. सैलून में बाथरूम की व्यवस्था ना होने पर युवती को उत्तम सेन के घर जाकर बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता था। घटना के दिन जब युवती बाथरूम का इस्तेमाल करने संचालक के घर पहुंची तो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद था। इसके बाद उत्तम की पत्नी हिना सेन ने घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चली गई,इसके बाद उत्तम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को न बताने और काम से निकाल देने की धमकी दी। इस वारदात में सैलून संचालक की पत्नी भी शामिल है, जिसने अपने पति को दुष्कर्म करने में मदद की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सहित 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता को धारा 354, 376, 34 व 3(2) SC ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हिरासत में लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।