दुर्ग :जेल जाने से बचने प्रेमिका से शादी कर ली, अब प्रताड़ना का मामला दर्ज
दोनों पक्षों में काउंसलिंग कराई. मगर समझौता नही होने पर मामला दर्ज

दुर्ग | प्रेमिका को शादी का झांसा देकर देह शोषण किया| जेल जाने से बचने शादी कर ली अब उसे प्रताड़ित करने लगा | पीड़िता ने अब ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है| घटना दुर्ग जिले के रामनगर सुपेला की है |
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बयान में कहा है कि 2017 में उसकी मुलाकात गाडाडीह उतई निवासी पंकज रात्रे से हुई थी| धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया| दोनों में शारीरिक संबंध भी बनने शुरू हो गये|
उसने पंकज से शादी की जिद्द की तो उसने घरवाले पसंद नहीं करते का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया|
युवती ने पंकज के खिलाफ दैहिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी| तब जेल जाने से बचने के लिए पंकज ने 2019 में घरवालो के समक्ष शादी कर ली|
वह पंकज के घर आ गयी तो ससुरालवालों ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए| उसे प्रताड़ित किया जाने लगा|
तब उसे लेकर पंकज किराये के मकान में रहने लगा |
अचानक तीन महीने उसे छोडकर भाग गया| वह ससुराल गई तो फिर से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया |
पीडिता ने पति पंकज रात्रे, ससुर गेंदराम रात्रे, सास बुधयारिन बाई, जेठ परमानंद रात्रे, जेठानी रानी रात्रे, डेढ़सास सरोजनी शिवारे, डेढ़सास श्यामा लहरी, डेढ़सास सतरूपा तुरकाने और बुआ सास श्यामवती डहरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है| सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पहले दोनों पक्षों में काउंसलिंग कराई. मगर समझौता नही होने पर मामला दर्ज किया|
देह संबंधों को लेकर इस तरह की घटनाएँ सामने आती रहती है| योन संबंध न बनाने पर हत्या जैसे अपराध सामने आते हैं| हाल ही युपी में आई घटना ने पुरे देश को झकझोर दिया था |