हाथी की सड़ी लाश बरामद, गहरे जख्म ,दांत गायब

देखने पर हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है

अंबिकापुर।  सरगुजा में एक हाथी की सड़ी लाश बरामद की गई है | लाश  से दांत गायब हैं| कई स्थानों पर गहरे जख्म भी है।वन अमला मामले  की जाँच में जुट गई है|

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा संभाग के धरमजयगढ़ और मैनपाट वन परिक्षेत्र के सरहदी इलाके कापू में हाथी की लाश  देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को सूचना दी| हाथी के दांत काट कर निकाला जा चुका था| देखने पर हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है|

मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीच में घना जंगल है, जहां तराई में हाथी वितरण किया करते हैं, इस दौरान कभी-कभार मैनपाट वन परिक्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं|

बताया गया कि सोमवार को मैनपाट के ग्राम ललेया और आसपास के बसाहट में रहने वाले कुछ लोग मवेशियों को चराने जंगल गए हुए थे। मैनपाट वन परिक्षेत्र की सीमा से लगे कापू वन क्षेत्र के पहाड़ी के जंगल में तेज दुर्गंध से उन्हें संदेह हुआ। जहाँ एक स्थान पर हाथी की  लाश देखा जो  सड़ने लगा था।

जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे|

वन अमले के मुताबिक मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीच में घना जंगल है, जहां तराई में हाथी वितरण किया करते हैं, इस दौरान कभी-कभार मैनपाट वन परिक्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं|

मैनपाट के ग्रामीणों ने कल देर शाम उन्हें इस बात की सूचना दी कि जंगल में एक हाथी मरा पड़ा है|

इस पर मैनपाट के अधिकारी ने संबंधित वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दी| मौके पर पहुंचे वन अमले की टीम ने हाथी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है|

बता दें गर्मी शुरू होते ही  छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार के मामले तेजी से आने लगे है|