CS मंडल पहुंचे कलेक्टोरेट, सड़क चौड़ी और हाईटेक दफ्तर बनाने दिए निर्देश

मंडल के साथ कलेक्टर एस.भारतीदासन, एसपी आरिफ शेख भी मौजूद

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज सुबह कलेक्टोरेट परिसर का दौरा किया। उन्होने वहां के गैरजरूरी निर्माणों को हटाकर रोड़ चौड़ीकरण करने के साथ ही सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये। मंडल के इस दौरे के दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, रायपुर कलेक्टर डाॅ. एस.भारतीदासन, निगम आयुक्त शिव अनंत तायल, रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख भी मौजूद थे। पूरे परिसर का उन्होने घूम-घूमकर जायजा लिया।

उन्होने कहा कि कलेक्टोरेट परिसर को राज्य की राजधानी का कलेक्टोरेट जैसा होना चाहिए। यहां की सड़के सकरी है। अनावश्यक निर्माण को हटाकर सड़को को सुविधाजनक बनाया जाये। इसके लुक को भी बढ़िया बनाया जाये। इसके बाद उन्होने आक्सीजोन के पास बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का भी जायजा लिया। वहां उन्होने एक-एक बिन्दु पर अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद मंडल निगमायुक्त तायल को अपनी दुपहिया में बैठाकर शहर का जायजा लेने निकले। उन्होने कोतवाली थाने को भी देखा। थाना भवन को आधुनिक बनाने तथा पार्किंग की जगह का अधिक से अधिक उपयोग करने के उन्होने निर्देश दिये।

संबंधित पोस्ट

राजधानी होगा 7दिन के लिए टोटल लॉकडाउन,अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़ शहर सील

दुधमुँहे बच्चे के साथ पैदल जा रहे थे मुंगेली, रैपिड रिस्पांस टीम ने की मदद

राम वन गमन : सीएस मंडल पहुंचे राजिम, बोले-दस दिनों में बनाए कार्ययोजना

जिला खनिज न्यास की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुपोषण को प्राथमिकता

रायपुर के 137 पार्षद उम्मीदवारों ने नहीं दिया ख़र्च का हिसाब

Breaking News : CM भूपेश की अफ़सरों को ताक़ीद, जितनी जरुरत उतना ही लगाए शामियाना

CS CG : छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे राजेंद्र प्रसाद मंडल

CG CS : आरपी मंडल की हो सकती है सीएस के रूप में ताजपोशी

बैठक के दौरान जब रायपुर कलेक्टर को गिफ्ट में मिली कपड़े की थैली

जिलास्तरीय आंगनबाड़ी केन्द्र मे बच्चो का होगा नियमित परीक्षण