कोरबा: लुटेरों ने फाइनेंस अधिकारी से लूट लिए 1.37 लाख रु.

लुटेरों ने बाइक में रखा रकम और सामान लूट लिया और बाइक की चाबी लेकर भाग निकले

कोरबा| बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी का अधिकारी लूट का शिकार हो गया| लुटेरों ने सवा लाख से भी ज्यादा रकम और सामान लूट लिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिला निवासी अशोक कुमार देवांगन धरमजयगढ़ में अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में एफसीओ के पद पर कार्यरत हैं। वह लोन की रिकवरी के लिए अपने साथी नीरज शुक्ला के साथ बाइक से फूलसरी गया था।

वहां से धरमजयगढ़ लौटते दोपहर को फूलसरी जंगल में फूलसरी व गिरारी के बीच रास्ते पर कुछ लोगों ने घेर लिया| एक लुटेरे ने धक्का देकर बाइक को गिरा दिया। बाइक से दोनों के गिरते ही लुटेरों ने उन दोनों की पिटाई करने लगे|

लुटेरों ने बाइक में रखा रकम और सामान लूट लिया और बाइक की चाबी लेकर भाग निकले|

वसूली की रकम 1 लाख 37 हजार 716 रुपए थी और उनके अन्य सामान  भी थे| बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है|