Video:नक्सलियों ने रेल्वे ट्रेक दोहरीकरण में लगी 4 वाहनों में आग लगाई

दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले के नेरल और बचेली के बीच रेल्वे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में लगी 4 वाहनों में आग लगा दी है| घटना की पुष्टि एसपी दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव ने की है|

दंतेवाड़ा जिले में लंबे समय तक शांत रहने के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर आगजनी की है|

जानकारी के अनुसार देर शाम नक्सली ट्रेक पर चल रहे कार्य स्थल पर पहुँचे और मौके पर खड़ी वाहनों 1 पोकलेन,1 जेसीबी और 2 टिप्पर का टैंक फोड़ उनमें आग लगा दी|

घटना की जानकारी रूठ पर गुजरी मालगाड़ी में चालक ने जीआरपी को दी,और फिर सूचना पुलिस को मिली|

फिलहाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की जानकारी नही मिल पाई है|

मौके पर फोर्स पहुँचने की कोशिश कर रही है|

तीन नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

इधर मुखबिर की सूचना पर ऑपरेशन पर निकली संयुक्त पार्टी ने पोटाली के जंगल से तीन संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है|

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के अनुसार सूचना के बाद डीआरजी और सीएफ पोटाली की संयुक्त पार्टी को नीलावया पोटाली की ओर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया|

नीलावया जंगल में तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया|

पकड़े गये नक्सली सदस्यों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे पोटाली पंचायत में डीकेएमएस सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं| तीनों  पर पहले ही रोड काटना, आगजनी, बैनर-पोस्टर लगाने जैसे केस दर्ज हैं|

बता दें नक्सली 7 फ़रवरी से भूमकाल की 111वीं वर्षगांठ मना रहे हैं|

इधर कांकेर जिले  में नक्सलियों ने अंतागढ़ से महज 1 किलोमीटर दूर आमाबेड़ा मार्ग पर बैनर बांधा है। बैनर आदि के जरिये नक्सलियों ने गांव-गांव में भूमकाल दिवस मनाने की अपील की है।

नक्सलियों ने राज्य सरकार के भूअर्जन कानून,पुनर्वास नीति में संशोधन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की है।

जानकारी मिली है कि कैसेकौड़ी एरिया कमेटी ने बैनर बांधा है। इसके कारण इलाके में दहशत व्याप्त है।

संबंधित पोस्ट

नक्सलियों ने दी महीने भर पहले अगवा आरक्षक की हत्या सूचना

नारायणपुर में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी जेसीबी जला दिया

नक्सलियों ने बीजापुर में ASI का किया अपहरण ?

केशकाल में नक्सलियों ने 22 गाड़ियों को किया आग हवाले

शादी समारोह में नक्सलियों ने युवक को गोली मारी

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी पर युवती पाण्डे की हत्या का आरोप लगाया

नक्सलियों ने दी पत्रकारों को जनअदालत में सजा की धमकी

कांकेर: भरे बाज़ार नक्सलियों ने डीआरजी सिपाही को गोली मारी

बस्तर: नक्सलियों ने अपहरण के बाद एंबुलेंस चालक की कर दी हत्या

नक्सलियों ने सुरंग बनाकर छिपा रखा था बम, सामान, बरामद  

बस्तर में सरकारी शराब के खिलाफ नक्सली, महुआ दारू की छूट

राजनांदगांव : उप निरीक्षक की शहादत के बाद भी लड़ते रहे जवान, मारे 15 लाख के चार नक्सली