बैलगाड़ी बारात वाले NRI दुल्हे की खुली पोल, निकला दो बच्चों का बाप, गिरफ्तार
सोशल मिडिया ने हीरो बना दिया अब उसी सोशल मिडिया ने उसकी पोल भी खोल दी

राजनादगांव| 9 दिसम्बर को एक दर्जन बैलगाड़ी से बारात लेकर शादी करने वाले NRI दुल्हे को सोशल मिडिया ने हीरो बना दिया अब उसी सोशल मिडिया ने उसकी पोल भी खोल दी| शहीद की बहन से शादी करने वाला 2 बच्चों का बाप निकला| उसने अम्रीका में पहले से शादी कर ली थी| शारीरिक शोषण समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अपने माता-पिता समेत गिरफ्तार कर लिया गया है |
अमेरिका में जॉब करने वाले इस दुल्हे की आधुनिकता के इस दौर में भी बैलगाड़ी से बारात को जिसने भी देखा वह इसकी चर्चा करता रहा|
राजनांदगांव जिले के अर्जुनी से जंगलपुर गांव तक 11 बैलगाड़ियों में पहुंची थी यह बारात|बताया जाता है कि जंगलपुर गांव के पूर्णानंद साहू 2019 में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे| पूर्णानंद का सपना था कि वह अपनी बारात पुरानी छत्तीसगढ़ी परंपरा के तहत बैलगाड़ी से लेकर जाएंगे. लेकिन इससे पहले ही उन्हें शहादत मिली|
पिछले महीने पूर्णानंद की बहन ओनिशा की शादी अर्जुनी के रहने वाले शैलेंद्र साहू के साथ तय हुई| लिहाजा बहन ओनिशा ने भैया के सपने को साकार करने का मन बना लिया| ओनिशा ने शैलेंद्र सिंह कहा कि वह अपनी बारात बैलगाड़ी से लेकर उसके घर पहुंचे क्योंकि यह उसके भाई की इच्छा थी, जिसे शैलेंद्र ने भी मान लिया|
9 दिसंबर को शैलेंद्र अपने घर से 11 बैलगाड़ियों से अपनी बारात लेकर पहुंचा| दोनों की शादी भी छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार बिना तामझाम पूरी की|
सोशल मिडिया पर बैलगाड़ी बारात की यह खबर इतनी तेजी से वायरल हुई कि दुल्हे की सच्चाई सामने आ गई| दुल्हन के परिजनों को पता चला कि शैलेंद्र शादीशुदा है अमेरिका में वह शादी कर चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं| जबकि उसके कुंवारा होने की जानकारी देकर धोखा दिया|
लिहाजा दुल्हन के परिजनों ने डोंगरगांव थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई| पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दुल्हे शैलेंद्र, उसके पिता हीरालाल साहू , माँ हेमवती को गिरफ्तार कर लिया| शारीरिक शोषण समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है|