करंट देकर सांभर का शिकार, मांस के साथ 4 ग्रामीण गिरफ्तार

प्रकरण का मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार, देवगांव फरार खोजबीन की जा रही है

रजिंदर खनूजा,  पिथौरा। महासमुंद जिले की पिथोरा की सरहद से लगे  वन परिक्षेत्र देवपुर में सांभर का शिकार करने वाले 4 ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने सांभर के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।जबकि एक आरोपी फरार  बताया जा रहा है| इन्होने सांभर शिकार करंट देकर किया था|

चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी बलोदा बाजार उप वन मंडल अधिकारी  यूएस ठाकुर के निर्देशन में अवैध शिकार पर रोकथाम एवं अपराधियों को धर पकड़ की कड़ी में आज शनिवार को परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी|

टीम को  देवपुर परिक्षेत्र के ग्राम देवगांव से लगे वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 264 मे वन्य प्राणियों के शिकार के लिए फैलाए गए विद्युत जीआईतार (करंट) से एक नर सांभर को शिकार करने की सूचना पर वन्य प्राणी नर सांभर को काटते हुए पकड़ा|

पकडे गए आरोपियों के नाम हटउ पिता मायाराम बरिहा, मायाराम पिता कांदा बरिहा, बट्टू पिता रामसिंग चौहान ,श्रीराम पिता चेतराम बरिहा, सभी ग्राम देव गाव थाना राजा देवरी जिला बलौदा बाजार हैं|

प्रकरण का मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार पिता थान सिंग बरिहा ग्राम देवगांव मौके से फरार है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

उक्त आरोपियों से मौके पर वन्य प्राणी सांभर के कटे सिर 20 किलो 300 ग्राम,, सिंग 5 किलो 800 ग्राम, पैर 8 किलो 800, ग्राम सांभर का कटा मांस 174 किलोग्राम ,विद्युत जी आई तार 530 ग्राम ,लकड़ी की खुटी16 नग, सीसी1 नग, ढक्कन को 22 नग, को जब्त कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9 ,39 ,44, 50 ,51, 52 के तहत कार्रवाई की जा रहा है| प्रकरण की विवेचना जारी है|

इससे पहले भी  वन परिक्षेत्र देवपुर  में इस तरह के शिकार के कई मामले सामने आ चुके है|

यह रही टीम

संतोष साहू डिप्टी रेंजर देवरी, मनमोहन साहू , भुनेश्वरवर्मा, बसंत खांडेकर,  जागेश्वर सोनवानी, अश्वनी साहू ,दुर्योधन यादव, रामचंद्र साहू ,ललित सोम, काशीराम डडसेना, बबलू निराला ,गजेंद्र पटेल ,छोटेलाल रात्रे, अजीत ध्रुव वनरक्षक एवं कीर्तन चौहान, राजेंद्र यदु वन चौकीदार |