ऑक्सिजन सिलेंडर ख़रीदने के लिए रायपुर को एक करोड़ रुपए की स्वीकृति

सिलेंडर आपूर्ति बनाये रखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में ऑक्सिजन सिलेंडर की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के लिये कलेक्टर को एक करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की हैं। 

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत राशि का उपयोग नये ऑक्सिजन सिलेंडर क्रय करने में किया जायेगा ।रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में वृद्धि के कारण ऑक्सिजन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं।

आपको बता दें की कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर का अभाव देखा जा रहा था। साथ ही ऑक्सीजन के की आपूर्ति सही समय पर नहीं होने की दशा में कई मरीजों की मौत होने की भी सुचना जिला प्रशासन तक पहुंची थी। इन्ही समस्याओं से निपटने शासन स्तर पर अब ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कलेक्टर को आदेशित किया गया है।