राजनांदगांवःग्रामीण महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में प्रभारी मंत्री अकबर के करीबियों का वर्चस्व
4 माह बाद बनी इस नई कार्यकारिणी में 57 कार्यकर्ता

प्रदीप मेश्राम,राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले की ग्रामीण महिला कांग्रेस की टीम करीब 4 माह बाद अस्तित्व में आ गई। जिलाध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी ने स्थानीय कांग्रेस भवन में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। नई टीम में 57 महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह मिली है। नई टीम में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के समर्थकों का वर्चस्व नजर आ रहा है। हालांकि प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिलेभर के कांग्रेसी विधायकों और सत्ता-संगठन के प्रमुख नेताओं से राय-मशवरा के बाद टीम का गठन किया गया है। जिसमें उनके पसंद को भी पर्याप्त तवज्जो मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक नई टीम में 5 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 14 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा 2 प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी में 17 ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जिसमें कुछ महिलाएं नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भी हैं।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने नांदगांव की सूची को अनुमोदित करने से पहले राजनीतिक रूप से काफी जानकारी बंटोरी, उसके बाद उन्होंने सूची को जारी करने की अनुमति दी। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष श्रीमती चंद्रवंशी ने अपनी टीम में कांति भंडारी, अरूणा देवांगन, वीण सिन्हा, किरण मेश्राम और अनीता ओगरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं कविता राणा, पद्मनी साहू, पुष्पा सिन्हा, यशोदा लीलाम्बर, क्षमता खंडेलवाल, उर्मिला साहू, रेणुका हिरवानी, क्षिप्रा मुटुकुरे, नलिनी मेश्राम और लिखेश्वरी साहू को महामंत्री बनाया गया है। वहीं शमा परवीन, गोदावरी निषाद, लक्ष्मी यादव, संजीव खान, भगवती साहू, संध्या बोरकर, बैशाखिन बघेल, सरोज गेडाम, ममता शिंदे, अशोबाई, जनकबाई, हेमपुष्पा देवांगन तथा तारा साहू को सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।
प्रवक्ता के रूप में हिमानी वासनिक और श्रुति शुक्ला को बनाया गया है।
इधर नई टीम गठन के बाद महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि टीम में 57 महिलाओं को शामिल किया गया है। सभी सरकार के नीतियों और योजनाओं को लेकर घर-घर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी टीम सरकार के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने पर कार्य करेगी।
वक्ता हिमानी वासनिक ने कहा कि टीम में नई युवतियों को मौका दिया गया है। यह उन्होंने कहा कि पंचायतीराज और सूचना के अधिकार के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। साथ ही मोदी सरकार में राजनीति के गिरते स्तर को फिर से ऊंचा उठाने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
अधिक पढ़ें