सम्हर का शिकार, सामग्री जब्त, गोश्त-पके मांस के साथ 5 गिरफ्तार, जेल भेजे गये

रजिंदर खनूजा, पिथौरा| महासमुंद जिले के पड़ोसी जिले बलौदाबाजार अंतर्गत समीप के वन परिक्षेत्र देवपुर एवम बारनवापारा परिक्षेत्र के वन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सम्हर शिकार के पांच आरोपियों सहित शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।दो अरोपी फ़रार बताये जा रहे है।
बार के रेंजर कृसानु चंद्राकर ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने क्षेत्र के चरौदा सहित आसपास के ग्रामो में लगातार छापामार कार्यवाही की।कार्यवाही में चरौदा निवासी संजय ठाकुर ,दिलीप एवम पुष्पराज ठाकुर के घरों से साम्भर का 5 किलो से अधिक पका हुआ मांस बरामद किया गया।

आरोपियो से पूछताछ में इन्होंने चरौदा के ही अनूप दीवान एवम पकरीद के लोकनाथ,सोमनाथ एवम आलेख से मांस खरीदना बताया।इसके बाद देवपुर परिक्षेत्र के अधिकारी को सूचना देकर पकरीद के उक्त आरोपियों के यहां दबिश दी गयी पकरिद के आरोपियों के घर से भी पके सम्हर मांस के सतज काफी मात्रा में कच्चा मांस भी जब्त  किया गया।

इस दौरान पकरीद का लोकनाथ दीवान ही वन अमले के हाथों पकडा गया।शेष दो अरोपी सोमनाथ दीवान एवम आलेख दीवान घर से भगने में सफल हो गए।फरार अरोपीयो की तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है।

इधर देवपुर वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कोई 4 किलो सांभर के कच्चे एवम करीब सवा किलो पके मांस के साथ एक ग्रामीण को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पकड़े गए अरोपी के अनुसार सम्हार का शिकार तीन लोगों ने मिल कर किया है।अरोपी के बयान के बाद वन अमला फ़रार आरोपियों की तलाश में जुट गया है।बहरहाल सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 ये गिरफ्तार किए गए 
देवपुर एवम बार वन परिक्षेत्र की उक्त कार्यवाही में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिकार करने वाले तीन आरोपियों में से चरौदा निवासी मात्र अनूप दीवान ही पकड़ा जा सका है।जबकि इसके सहयोगी पकरीद निवासी अनुप के भाई आलेख दीवान एवम सोमनाथ दीवान अब भी फरार है।जबकि चरौदा निवासी दिलीप ,संजय ठाकुर उर्फ श्रवण एवम पुष्पराज ठाकुर शिकारियों से मांस खरीद कर अपने घरों में पकाते हुए पकड़े गए।

जब्त  की गई सामग्री 
पूरी कार्यवाही में आरोपियों से कच्चा, पका सम्हर का मांस,शिकार में प्रयुक्त दो बंडल लोहे की तार एवम तार लगाने हेतु लकड़ी की खूंटी एवम कांच की बोतलें, दो नग मोबाइल ,एवम मांस काटने का चाकू जब्त  किया गया।


वन एस डी ओ उदय सिंह ठाकुर को मिली जानकारी
सूत्रों के अनुसार कसडोल के वन एस डी ओ उदय सिंह ठाकुर गुरुवार को देवपुर क्षेत्र ज निरीक्षण में निकले थे।इस बीच एक मुखबिर ने उन्हें देवपुर क्षेत्र के पकरीद निवासी शिकारियों द्वारा बार क्षेत्र के कक्ष क्र 128 में शिकार की सूचना दी।इसके बाद उन्होंने तत्काल देवपुर रेंजर पंचराम यादव एवम बार अधीक्षक आर एस मिश्रा एवम रेंजर कृशानु चंद्राकर को पूरी जानकारी देकर संयुक्त कार्यवाही के निर्देश देकर चरौदा एवम पकरीद में एक साथ छापामार कार्यवाही की।जिससे पांच अरोपी पकड़े गए।

सभी अरोपी जेल भेजे गए
बार रेंजर कृशानु चंद्राकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कसडोल न्यायालय में पेश किया गया।जहाँ से न्यायिक रिमांड में उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्यवाही में बार रेंजर के अलावा गीतेश बंजारे,सुरेध सिदार,विजय निषाद,एवम नेहरू निषाद के अलावा देवपुर के परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यादव परिक्षेत्र सहायक बया भुनेश्वर वर्मा, परिक्षेत् सहायक देवपुर बसत खांडेकर, परिक्षेत्र सहायक चन्हट शिव सिंह मरकाम , वन रक्षक अजित ध्रुव,सहित समस्त स्टाफ बार एवम परिक्षेत्र देवपुर एवं पुलिस चौकी बया का सहयोग रहा ।

शेयर
प्रकाशित
Nirmalkumar Sahu

This website uses cookies.