Video-सरगुजा: कोरिया के एक गाँव में जब पानी उगलने वाला बोर आग उगलने लगा

कुछ समय  तक पानी निकले के बाद अचानक तेज लपटें निकलने लगी

कोरिया| क्या हो जब  पानी उगलने वाला बोर आग उगलने लगे… बस ऐसा ही हुआ सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के एक पंचायत में| यह बोर पानी देने के कुछ घंटे बाद आग उगलने लगा|

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के ग्राम पंचायत बिरौरीडाँड़ के गौठान में आज बोर खनन किया गया था| कुछ समय  तक पानी निकले के बाद अचानक तेज लपटें निकलने लगी| बताया गया कि   शाम 5 बजे से आग की लपटें निकल रही है। तीव्रता इतनी है कि आग का लपट 10 फ़ीट ऊपर तक जा रहा है|    बताया गया कि गोठान में यह बोर आज सुबह ही खुदवाया गया था|

बोर करीब 520 फ़ीट गहरा खोदा गया है| पानी निकलने के बाद हुए इस तरह की घटना से ग्रामीणों में  अफरातफरी मच गई| कम करने वाले मजदूर दहशत और हैरान में आ गये|

जानकारों का कहना है कि कभी-कभी मीथेन जैसे तीव्र ज्वलनशील गैस का स्रोत बोर के जल स्रोत के संपर्क में आ जाता है तो ऐसा होता है| जल स्रोत और गैस का स्रोत एक दुसरे से जुड़े होने के कारन ऐसा होता है| इसलिए कभी कभी बंद बोर ऐसे ही गैस के दबाव से खुल जाता है तो अपने आप पानी निकलने लगता है| कई बार यह भी सामने आता है कि आसपास के बोर बंद हो जाते है जल स्तर काफी निचे चला जाता है क्योकि वह दबाव नही होने से गैस के रास्ते से निचे चला जाता है|

बहरहाल समाचार लिखे जाने तक आग की लपटों का निकलना जारी था| लोग इसके आसपास के इलाके में तेल भंडार होने की चर्चा करने लगे हैं|

बता दें  कोयला खदानों में इसी तरह से गैस के कारण आग लगती है | छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कुँए में गैस  रिसाव से मौत के मामले भी आ चुके हैं|