सरगुजा: ओडिशा की बुजुर्ग महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला

जशपुरनगर| ओडिशा से अपने दामाद के घर इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला को हाथी ने तब पटककर मार डाला जब वह स्वस्थ्य होने के बाद अपने घर लौट रही थी| घटना बिलासपुर संभाग के जशपुर जिले की है|

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सियामनी बाई तपकरा वनपरिक्षेत्र के जबला गांव में दामाद के घर इलाज कराने के लिए आई थी।

स्वस्थ्य होने के बाद बुधवार की सुबह उसका दामाद गांव पहुंचाने जा रहा था। तभी हाथी ने हमला कर पटक दिया। दामाद ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

सबसे बड़ी बात यह कि हाथी का शिकार बुजुर्ग महिला का दामाद जय नारायण वन विभाग में अग्नि रक्षक कार्यकर्ता है। लेकिन हाथी की मौजूदगी की खबर उसे भी नहीं थी।

बता दें कि जशपुर जिले का तपकरा वन परिक्षेत्र ओडिशा का सरहदी इलाका हैं और ओडिशा से आये हाथियों का स्थाई डेरा बन चुका है।

वन विभाग के मुताबिक तपकरा रेंज में बुधवार की स्थिति में 16 हाथी मौजूद हैं। इनकी निगरानी और रहवासियों को चेतावनी देने के लिए कोई सिस्टम नहीं बना सका है। रेडियो कालर आईडी पहनने का मामला अब तक अधर में लटका हुआ है।

बहरहाल  हाथियों को लेकर क्षेत्र में अब दहशत बढता ही जा रहा है। जिसे लोग डरे हुए हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश के हाथी प्रभावित जिले में शामिल जशपुर में बीते 41 दिन में हाथियों के हमले में जिले में पांच लोगों की जान जा चुकी है। बीते वर्ष जिले में 26 लोगों की हाथियों के हमले में मौत हुई थी।

 

 

संबंधित पोस्ट

सोना महापात्रा ने यास तूफान से जूझ रहे ओडिशा के लिए एक नया गाना रिकॉर्ड किया

odisha पारादीप से 320 किमी दूर पहुंचा साइकोन यास

ओडिशा के मजदूर की पत्नी स्टेशन पर मदद मांगती रही, पति ने तड़पते दम तोडा

सरगुजा: दम्पति की सिर कुचली लाश, दामाद ही निकला कातिल

ओडिशा का हमलावर नक्सल कमांडर का बीजापुर में समर्पण

अपनी प्रेमिका को इसलिए मार डाला क्योंकि वह

ओडिशा ने जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना पर प्रस्ताव पारित किया

सरगुजा: युवक और किशोरी की नग्न लाश बरामद, प्रेम हत्या का मामला

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मुंबई पहुंचा 1.80 टन गांजा जब्त

ओडिशा में पिछले 2 सप्ताह में 5 हाथियों की मौत

सगाई टालने अपनी प्रेमिका के भाई को मार डाला, गिरफ्तार

महासमुंद: सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी करते ओडिशा के दो गिरफ्तार