बच्चा आशिक के साथ भागी दो बच्चे की मां, दोनों के थे अंतरंग संबंध

पुलिस ने महिला को पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

कोरबा | डिजिटल की दुनिया ने किसी को संवारा तो किसी को बिगाड़ा। ऐसा ही एक आश्चर्य घटना कोरबा में घटी है। जहां दो बच्चों की मां एक नाबालिग लड़के को दिल दे बैठी। केवल दिल ही नहीं बल्कि खुद को भी इस नाबालिग के हवाले सौंप दी। 

दरअसल,कोरबा के दादरखुर्द इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय दो बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग महज 14 साल के लड़के से बीते सात-आठ महीनों से चोरी छुपके चल रहा था। दोनों के बीच कई बार अंतरंग संबंध भी बने। इसके बाद दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों घर परिवार को छोड़कर भागने का मन बना लिया।  

25 मई को ये दोनों प्रेमी घर से रफू चक्कर हो गए। महिला के किसान पति ने दो दिनों तक अपने रिश्तेदारों से पूछताछ की,लेकिन जब पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा तो 27 मई को महिला के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। मोहल्ले में जब पुलिस पता साजी कर रही थी तो पुलिस को पता चला की पड़ोस का एक14 साल का लड़का भी गायब है। भागे लड़के की भी खोजबीन की गयी। पुलिस को इस दौरान लड़के के जांजगीर के नावागढ़ में मां के घर रहने की सूचना मिली। जब पुलिस नवगढ़ पहुंची तो नाबालिग के साथ महिला भी मिल गई। पुलिस दोनों को लेकर कोरबा पहुंची। 

पूछताछ के दौरान दोनों ने प्रेम संबंध की बात कबूल कर ली। उस वक्त पुलिस की आँख फटी रह गई जब दोनों के मोबाईल को खंगाला गया तो दोनों ही मोबाइल में प्रेम प्रसंग और अंतरंग संबंध के फोटो और वीडियो मिले।

मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीँ  पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है।