शराबी बेटे की हरकतों से तंग पिता ने उसकी हत्या कर दी, गिरफ्तार

अपने घर का धान, पैरा, बैल एवं अन्य घरेलू सामान को शराब पीने बेच देता था

मनेन्द्रगढ़| शराबी बेटे की हरकतों से तंग पिता ने उसकी हत्या कर दी| घटना कोरिया जिले के झगराखांड थाना इलाके की है| पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है|

झगराखाण्ड पुलिस के मुताबिक आज  प्रार्थी मोहन दास नामक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका बड़ा भाई रामलाल अपने लड़के सटानंद उर्फ दीपा के साथ इसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता है। सटानंद आदतन शराबी  था। अपने घर का धान, पैरा, बैल एवं अन्य घरेलू सामान को शराब पीने हेतु बेच देता था जिस कारण रामलाल अपने बेटे सटानंद उर्फ दीपा की पिटाई करता रहता था| 24 दिसम्बर को अपने घर का बैल को 5000/- रूपये में बेचा था और मनेन्द्रगढ़ से बाहर भाग रहा था|

बीती  रात  रामलाल अपने शराबी बेटे सटानंद के द्वारा घर का सामान बेचने से तंग आकर उसकी पिटाई करने लगा| लोहे की राड से वह उसकी जमकर पिटाई कर दी|

आज सुबह सरपंच पति सुखदेव सिंह के साथ रामलाल के घर जाकर देखा तो सटानंद जमीन पर चित हालत में  था। सटानंद के हाथ एवं पैर में रामलाल द्वारा लोहे के राड से मारने से चोट लगा था। खून निकला हुआ था। सटानंद की मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी झगराखाण्ड द्वारा आरोपी रामलाल  बजी स्कूलपारा झगराखाण्ड कोरिया  के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

बता दें कि प्रदेश में शराबखोरी के कारण कई परिवार तबाह हो रहे हैं| इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है| नशे में हत्या, बलात्कार जैसे मामले सामने आते है | कई घटनाओं में इसी तरह अपने बेटे की हत्या किये जाने के मामले सामने आये है|  सरगुजा कोरिया जसपुर के वनाचलों में शराब के नशे में  संगीन अपराध की घटनाएँ  हाल ही में सामने आ चुकी हैं|

संबंधित पोस्ट

सरायपाली में पेंगोलिन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाला अस्पताल कर्मी गिरफ्तार 

असम : शहीदों पर सवाल उठाने को लेकर लेखिका देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

Video:अफीम की तस्करी करते हुए 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

तांत्रिक के कहने पर महिला ने दी बच्चे की बलि, गिरफ्तार

रायगढ़: सर्किट हाउस इलाके में सेक्स रेकेट का भांडाफोड़, गिरफ्तार

मौत का खौफ दिखाकर ठगने वाला बंगाली बाबा गिरफ्तार

टूलकिट मामले में बेंगलुरु में क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि गिरफ्तार

लाल किला हिंसा मामले में वांछित फरार दीप सिद्धू गिरफ्तार

सगाई टालने अपनी प्रेमिका के भाई को मार डाला, गिरफ्तार

पोर्न वीडियो बनाने वाली ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

महासमुंद: सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी करते ओडिशा के दो गिरफ्तार