Corona Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 36 एक्टिव केस
प्रदेश में अब तक मिले कुल 95 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रायपुर। बीतीं रात छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले से दो एवं सूरजपुर से एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 36 पहुंच गई है। वही प्रदेश में अबतक कुल 95 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ से पॉजिटिव मिले दोनों प्रवासी मजदूर हैं, और मुंबई से लौटे थे। वही सूरजपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज हाल ही में दिल्ली से लौटा था। एहतियात के तौर पर सभी प्रवासी मजदुरो को क्वारंटाइन में रखा गया था। जिसके बाद इन सभी की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जाँच की गई। जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गौरतलब हैं की पिछले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई हैं। जिससे राज्य में हड़कंप मच गया हैं। कोरोना के नए मामले अब ग्रीन जोन वाले जिलों से सामने आ रहे हैं। जो बेहद चिंताजनक हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जांजगीर और बालोद में 11-11 मरीज मिले हैं। तो वहीं बलौदाबाजार में 6, रायगढ़ में 2, कवर्धा में 2, गरियाबंद, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर में 1-1 मरीज मिले हैं। वही प्रदेश में अबतक कुल 95 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिनमें से 59 स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। तो वही एक्टिव केस की संख्या प्रदेश में 36 हैं।