डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन के बिना कोरोना से लड़ना असंभव : प्रियंका

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को 12 अप्रैल को टीकाकरण दिवस मनाने के लिए सरकार को फटकार लगाई और दावा किया कि टीकाकरण की दर 30 दिनों के भीतर 82 प्रतिशत कम हो गई है। उसने यह भी कहा कि टीके को डोर-टू-डोर पहुंचाए बिन कोरोना वायरस से लड़ना असंभव है।

हिंदी में ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, वाड्रा ने कहा ,”भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई।

मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

उन्होंने कहा, “घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।”

 

–आईएएनएस

संबंधित पोस्ट

18+में हो रही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की त्रुटियों में CMHO करेंगे सुधार

Covid-19:छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बदस्तूर जारी

प्रियंका ने गंगा तट पर कफन हटाने की आलोचना की, कहा- यह कैसा स्वच्छता अभियान

Video:सांसद सोनी का आरोप,प्रदेश सरकार प्रचार की भूख में वैक्सीनेशन अभियान हुई चौपट

Video:1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन पर छत्तीसगढ़ में राजनीति शुरू

सागर में 118 साल की बुजुर्ग महिला ने वैक्सीनेशन कराकर रचा कीर्तिमान

चुनाव वाले राज्यों में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी की मांग बढ़ी

प्रियंका गांधी किसान पंचायत के जरिए कांग्रेस को कर रही मजबूत

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी आपस में टकराई

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं को अपने जिलों में 20 दिन बिताने कहा

प्रियंका ने याद किया मिस इंडिया बनने के बीते पलों को

प्रियंका के बाद, 35 लोधी एस्टेट होगा भाजपा के अनिल बलूनी का आवास