Lock Down:दुर्ग में लॉकडाउन के विरोध का दिखा अजब गजब अनोखा तरीका

युवक ने वस्त्र त्याग कर किया कुत्ते को लेकर सड़क पर भ्रमण

दुर्ग | छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन भी कर दिया गया है। इस बार का लॉकडाउन काफी सख्त माना जा रहा है,जिसमें कोई भी व्यक्ति सड़क पर दिखाई देने पर सीधे कार्यवाही का आदेश जारी किया गया है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दुर्ग में दूसरे स्थान पर है। दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का निर्देश दिया। जिसके बाद से ही प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है। अब लॉकडाउन का विरोध भी लोग करने लगे हैं। 

दुर्ग में लॉक डाउन का एक अनोखा नजारा देखने मिला है। भिलाई के नेहरू नगर निवासी स्वप्निल नाहटा लागू किए गए लॉक डाउन का विरोध किया है। उसने अपने पूरे वस्त्र को त्याग कर केवल पोस्टर पहनकर विरोध पर प्रदर्शन किया है। पोस्टर में लॉक डाउन के विरोध में नारा भी लिखा दिखाई दे रहा है। इस दौरान स्वप्निल अपने कुत्ते को लेकर सड़क पर भ्रमण करते भी नजर आए। 

स्वप्निल का ये फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  हालांकि अब तक प्रशासन की तरफ से स्वप्निल पर कोई कार्रवाई नही की गई है।

संबंधित पोस्ट

लॉकडाउन में फर्जी अधिकारी बन उगाही करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लॉकडाउन में छूट का मिला लाभ,CM भूपेश ने लोगों से सावधानी रखने की अपील

31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन,तीन जिलों को मिला विशेष निर्देशों के साथ राहत

लॉकडाउन नहीं होगा ख़त्म,संक्रमण 5 फीसदी से निचे आने पर ही अनलॉक होगा प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया आंशिक लॉकडाउन की ओर इशारा, दुकानों के संचालन में मिलेगी छूट

छत्तीसगढ़ में समन्वय ने तोड़ी कोरोना संक्रमण की चेन,भोर होने ज्यादा समय नहीं

Video:रायपुर में बढ़ाया गया 5 मई तक लॉकडाउन,मंत्री रविंद्र चौबे ने किया ऐलान

राजधानी रायपुर में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि,26 अप्रैल तक रहेगा लॉक

लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण के खतरे से बाहर नहीं हुआ रायपुर

Video:राजधानी रायपुर में फिर शुरू हुआ 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

Video:रायपुर 10 दिनों के लिए लॉकडाउन 9 अप्रैल से

दुर्ग जिले में कलेक्टर ने दिया 6 अप्रैल से एक सप्ताह लॉकडाउन का आदेश