महाराष्ट्र : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत ने की आत्महत्या
लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे सुशांत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। बिहार के पूर्णिया निवासी सुशांत की लाश मुंबई स्थित बांद्रा में उनके घर से बरामद की गई। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है।
सुशांत ने आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम में 3 जून को मां की फोटो पोस्ट की थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। ‘काय पो छे!’ में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फिल्म एमएम धोनी में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।
उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे (2019) थी।