सालगिरह पर न्यूली कपल की तरह दिखे “रणवीर-दीपिका”
रणवीर-दीपिका ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न 14 नवंबर से मनाना शुरू कर दिया है। शुरुआत उन्होंने आंध्रप्रदेश के चित्तूर स्थित तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दर्शन करने से की और भगवान वेंकटेश्वर से आशीर्वाद लिया। दीपिका ने गोल्ड जरी वाली लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं रणवीर ने बिज रंग का बंदगला शेरवानी पहन रखा था।
Our first wedding anniversary ✨
Feeling truly blessed 🙏🏽 Thank you all for your Love 💕 @deepikapadukone pic.twitter.com/hAxWN1cKwB— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 14, 2019
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों मंदिर के सामने पोज देते नजर आए। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “जैसा कि हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, हमने भगवान वेंकटेश्वर का आर्शीवाद लिया। आप सभी का ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया।”