जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या

साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 मई)


Horoscope. (Photo Courtesy: Pixabay)इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन? आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति कैसी रहेगी? आपकी इन जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रस्तुत है आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

 

 

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों पर काम का दबाव अधिक बना रह सकता है।अधिकारी वर्ग के साथ बहस न करें। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत व अपनी वाणी का ध्यान रखें। धन का व्यय भी इस हफ्ते बना रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में दान दे सकते हैं। भाई का सहयोग मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। उधार दिया हुआ धन इस हफ्ते आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आप विरोधी पक्ष पर हावी बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। ननिहाल और ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते संतान को लेकर आप अधिक भावुक हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से हफ्ता अच्छे फल प्रदान कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते शारीरिक व मानसिक दिक्कतें आपको मिल सकती है। सेहत को लेकर सर्तकता बनाए रखें। हफ्ते के अंत में अनचाहा खर्च संभव है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। आपको लाभ मिलेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है या उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अधिक परिश्रम के उपरांत धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपका कोई उधार समाप्त हो सकता है। दान या धर्म पर खर्च कर सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको कुछ लाभ मिल सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में कोई चिंता आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। कोई पुराना कार्य वापिस आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। हफ्ते के अंत में सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ इस हफ्ते आपका तालमेल बहुत बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर अच्छा पड़ेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचें, अन्यथा आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। कामकाज में किसी तरह का बदलाब भी देखने को मिल सकता है। छात्र वर्ग इस हफ्ते आराम के मूड में बने रह सकते हैं।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कुछ अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हफ्ते के मध्य में कोई तनाव आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। इस हफ्ते आपका परिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। नकारात्मकता से बचें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों पर शुरुआत में काम का बोझ अधिक बना रह सकता है तथा धन का खर्च भी होगा। धन लाभ के लिए हफ्ता आपको अच्छे फल दे सकता है। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग रहेंगे। व्यापार से इस हफ्ते आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। साझेदारों के साथ प्रेम भाव बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तनाव से बचें।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या चल रहे व्यापार में कोई नया कार्य जुड़ सकता है। हफ्ते के मध्य में किसी बात को लेकर मन खराब बना रह सकता है। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को लाभ मिलने के योग रहेंगे। धन का खर्च भी बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। वाणी पर संयम आपको परेशानी से बचाएगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातको को व्यापार से संबंधित नए ंविचार आ सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग को अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जॉब के लिए किया गया आवेदन का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी तथा संतान की सेहत का ध्यान रखें। धन का लाभ आपको मिल सकता है। यात्रा के योग इस हफ्ते बन सकते हैं। इस हफ्ते प्रेम प्रसंग में अहंकार से बचें, लाभ मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते भगवान की भक्ति में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा आप मानसिक शांति का अनुभव भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है, अत: संयम से काम लें। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे फल प्रदान कर सकता है। इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखें तथा तनाव से दूर रहें।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शारीरिक तथा मान िक समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते व्यापार से सम्बंधित कोई कार्य आपको मिल सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर किसी के साथ बहसबाजी में न पड़े। नौकरी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिलने के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। संतान से मतभेद संभव है। इस हफ्ते आप धार्मिक स्थल पर जा सकते है। क्रोध तथा अहं से बचें।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

संबंधित पोस्ट

जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना

जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है?

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन?

जानिए, इस लग्न राशि इस सप्ताह को क्या-कुछ मिलने वाला है?

जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

अप्रैल के इस सप्ताह, जानिए, आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

जानिए, आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा

जानें , इस सप्ताह इस राशि के जातकों को क्या-कुछ मिलने वाला है?

मार्च माह के दूसरे हफ्ते में कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन?

इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं बुमराह

जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 फरवरी)