मध्य प्रदेश के सीधी में विधवा के साथ दरिंदगी, कोख में सरिया डाला
ऑपरेशन कर कोख से से सरिया निकाला गया, महिला की हालत गंभीर , आरोपी गिरफ्तार

सीधी | मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दरिंदों ने हैवानियत की है। यहां एक महिला से तीन दरिंदों ने दरिंदगी करते हुए उसकी कोख में लोहे का सरिया डाल दिया।
महिला की हालत गंभीर है, वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र का है, यहां एक विधवा अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी बनाकर रहती थी। यहां महिला अपने बच्चों के पालन के लिए चाय की दुकान चलाती थी।
शनिवार की रात तीन युवक उस महिला की झोपड़ी के करीब आए और पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना किया तो युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गए और महिला से दरिंदगी करते हुए उसकी कोख में में सरिया डाल दिया।
महिला की हालत गंभीर है, उसे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर उसकी कोख से से सरिया निकाला गया।
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है कि, “शिवराजसिंह जी, मप्र में भी हाथरस एवं बदायूं की आत्मा का प्रवेश। सीधी में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला। सभी राष्ट्रवादी, धर्म के ठेकेदार हुए मूक-बधिर, प्रोटेम स्पीकर भी खामोश, आपका भी ट्वीट नहीं, दोहरे चरित्र की दुहाई कब तक काश, यदि आरोपी..”
बता दें हाल ही में उत्तरप्रदेश के बंदायू में एक मंदिर में पुजा करने गई युवती के साथ पुजारी समेत किये गये गेंगरेप हत्या मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने निर्भया कांड की याद दिला दी थी| बलात्कारियो ने इस महिला के कोख में भी वार कर चोट पहुँचाया था|अब इस घटना में भी बलात्कारियो ने दिल्ली में निर्भया के साथ हुआ दरिंदगी दुहराया है|
–आईएएनएस