सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री चुने गए

देहरादून | भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए गढ़वाल से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत (56) के नाम पर मुहर लगी है। देहरादून में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम की निगरानी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। बताया जा रहा है कि आज ही सायं 4 बजे वह राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तीरथ सिंह रावत संघ की पृष्ठिभूमि से भाजपा की राजनीति में आने वाले नेता हैं। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रहा। संघ से जुड़े दायित्व निभाते हुए वह भाजपा की मुख्यधारा की राजनीति में आए।

1997 में पहली बार वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। वह राज्य के मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधानसभा सीट से चुनाव जीते। वर्ष 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गढ़वाल सीट से उतारा था और उन्होंने 2.85 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

–आईएएनएस

संबंधित पोस्ट

आपत्तिजनक बयानों से घिरे उत्तराखंड के सीएम का फिर एक नया बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दे सकते हैं इस्तीफा  

उत्तराखंड : जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ में 150 से ज्यादा की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने से भीषण बाढ़  

दिल्ली-एनसीआर : डेढ़ महीने में 11वीं बार लगे भूकंप के झटके, बड़े खतरे का संकेत

उत्तराखंड : कोरोना को हराने दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिस ने जुटाये तीन करोड़

उत्तराखंड : देहरादून पुलिस ने दबोचा कुख्यात ड्रग तस्कर

बस्तर: उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के दो युवकों से गांजा बरामद, जेल

बेटों की फीस जुटाने डॉक्टर पिता छापने लगा नोट