Weather Alert : ओड़िशा में “अम्फान” छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर
20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा आगे

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान (Cyclone Amphan) आने की पुरजोर संभावना जताई है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में भी तेज आंधी तूफान के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की सम्भावना हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जताई हैं।
वही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इस तूफान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। इस चक्रवाती तूफान को अम्फान (Cyclone Amphan) नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया हैं।
चक्रीय चक्रवात अभी दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ रहा है। जिसकी उत्तर बंगाल की खाड़ी में टकराने की सम्भावना है। जो अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है। संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी जाएगी। तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकराने की पुरजोर आशंका जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में अलर्ट
चक्रवाती तूफान अम्फान का असर प्रदेश में व्यापक स्तर पर देखा जाएगा। तूफान के चलते तेज आंधी तूफान के साथ मध्यम से हल्की बारिश हो सकती हैं। साथ ही मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों जताई हैं। वही किसी प्रकार के आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट कर दिया गया हैं।