Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटे भारी बारिश और तूफ़ान
मौसम वैज्ञानिकों ने ज़ारी किया अनुमान

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ा हुआ हैं। जिसके चलते लोगों को भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा हैं। तो वही छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में बारिश होने ही खबरे भी लगातार मिल रही हैं। जो किसानो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ हैं।
राजधानी रायपुर के मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटे में बारिश की चेतावनी दी है साथ ही तेज़ आंधी तूफ़ान की भी संभावनाएं जताई है। जिसमें प्रदेश के अलग – अलग हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया की एक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी आ रही है। जिसके चलते आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की पुरजोर संभावना है। साथ ही आगामी चौबीस घंटों में सभी संभागों में अधिकतम तापमानों में वृद्धि संभव है।
इधर केन्द्रीय मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले तीन दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है। इसके साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी भी चल रही है। इसके मिले जुले प्रभाव के चलते कई राज्य प्रभावित होंगे,जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इससे तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है।