जांजगीर में बहन ने इसलिये कर दी थी भाई की हत्या, क्योंकि…

घटना जांजगीर-चाम्पा जिले के नयागढ़ थाना इलाके की

जांजगीर-चांपा| अपने परिवार पर ध्यान न देने और अपनी होने वाली पत्नी पर खर्च करने के साथ ही मारपीट किये जाने से तंग आकर बहन ने अपने भाई की हत्या कर दी| घटना जांजगीर-चाम्पा जिले के नयागढ़ थाना इलाके की है|

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में गत 16 दिसंबर की रात एक युवक की घर पर हत्या कर दी गई थी| उसके सिर पर चोटों के निशान थे| परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल में लिया था|

बताया गया  कि मृतक मनोज कुमार कुर्रे अपने पिता मालिक राम और दो बहनो के साथ रह रहा था| हाल ही में मनोज की शादी मुड़पार की युवती से तय हुई थी| इसके बाद से उसका  अधिकतर समय ससुराल मे बित रहा था| रात को वह घर आता और सो जाता था। हत्या की रात वह घर पर था|

जांच के दौरान मनोज की छोती बहन रामेश्वरी कुर्रे से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदलती  रही| आखिरकार उसने भाई की  हत्या करना स्वीकार किया।

रामेश्वरी ने पुलिस को बताया कि मनोज ज्यादा समय ससुराल मुड़पार में रहता था। अपनी पूरी कमाई ससुराल में ही उड़ा देता था। खेती का पुरा पैसा अपने पास रखता था| उसकी बहन पार्वती और उसके पिता मालिक राम की मानसिक हालत ठीक नहीं है|

लिहाजा जब वह उससे घर खर्च के लिए पैसे मांगती तो मारता-पीटता था। वह खाने-पीने के सामान की भी व्यवस्था नहीं करता था जिससे तंग आकर उसने मनोज के सिर पर वार कर हत्या कर दी|

पुलिस ने आरोपी बहन को अदालत मे पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया|

बता दें कि अभी हाल ही में  बिलासपुर जिले में इंजिनियर पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने नौकर के साथ मिलाकर उसकी हत्या कर दी थी|